
#बिसाऊ के गिगी देवी जटिया विद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय #योगदिवस
बिसाऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को गिगी देवी जटिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर थानाप्रभारी शेर सिंह, विद्यालय स्टाफ एवं कस्बे के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, कपालभाति तथा अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। तहसीलदार शेर सिंह राठौड़ ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को नियमित योग अपनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का संदेश दिया गया।
#dmjhunjhunu #shekhawatiexpress #NewsUpdate #IndiaNews #RajasthanNews #highlight