Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

गुप्ताधाम में पहली बार चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, सावन मेले की तैयारी तेज रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड स्थित कैमूर पहाड़ियों की मनमोहक वादियों में बसे प्रसिद्ध गुप्ताधाम में सावन मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को पुलिस, प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पहली बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मंदिर परिसर और मुख्य मार्ग पर वर्षों से अवैध रूप से लगी 16 दुकानों को हटाकर पूरे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने सभी चिन्हित दुकानदारों को वैकल्पिक स्थान पर शिफ्ट कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन ने बताया कि इस बार सावन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुरुष एवं महिला भक्तों के लिए अलग-अलग कतार की व्यवस्था की जाएगी। दोनों कतारों से श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से गुप्ताधाम गुफा में प्रवेश कराया जाएगा। अभियान में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तथा वन विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे। प्रशासन का कहना है कि मेले के दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और सुविधाओं को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएंगी।

Kargahar, Rohtas | Jul 12, 2026

MORE NEWS

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन

 सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा

 राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026