🏆 जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27
प्रखंड स्तर: 26 एवं 27 सितंबर 2026
जिला स्तर: 29 सितंबर से 01 अक्टूबर 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 28 सितंबर 2026
📍 पंजीकरण स्थल: खेल भवन-सह-व्यायामशाला, खगड़िया
जिलाधिकारी, खगड़िया श्री विक्रम विरकर, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए।
🏅 21 खेल विधाओं में प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, कुश्ती, भारोत्तोलन, वुशु, कराटे, शतरंज, तीरंदाजी सहित अन्य खेल शामिल हैं।
👦👧 मुख्य आयु वर्ग: U/14, U/17 एवं U/19
खेलें, आगे बढ़ें और खगड़िया का नाम रोशन करें। 🏆
#Khagaria #SchoolGames2026 #KhelPratiyogita #SchoolSports #DistrictLevelSports #BiharSports #SportsTalent #DistrictAdministrationKhagaria
Khagaria, Bihar | Sep 19, 2026