सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन का भरोसेमंद साथी
शासकीय सेवाओं को सरल, पारदर्शी और सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल प्रभावी माध्यम बन रहा है।
केशकाल विकासखण्ड के ग्राम खेतरपाल निवासी श्री जगदीश मंडावी ने अपने पुत्र डिकेश्वर मंडावी का जाति प्रमाण पत्र सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर निर्धारित समय-सीमा में प्राप्त किया।
इससे न केवल समय और धन की बचत हुई, बल्कि शैक्षणिक प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करना भी आसान हो गया। श्री मंडावी ने सेवा सेतु पोर्टल की सरल एवं पारदर्शी व्यवस्था की सराहना करते हुए अन्य नागरिकों से भी इस डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने की अपील की।
#SevaSetu #DigitalGovernance #Kondagaon #CitizenServices #Chhattisgarh सेवा_सेतु डिजिटल_सुशासन