*हनुमानगढ़ में राजमार्गों से हटेंगे अवैध अतिक्रमण*
राष्ट्रीय व राज्य राजमार्गों पर 75 मीटर दायरे में चलेगा अभियान
उच्च न्यायालय के आदेश पर जिला प्रशासन का बड़ा फैसला
जिला व उपखंड स्तरीय राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स गठित
कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव होंगे जिला टास्क फोर्स के अध्यक्ष
पुलिस, परिवहन, एनएचएआई व पीडब्ल्यूडी मिलकर करेंगे कार्रवाई
राजमार्गों के अधिकार क्षेत्र से हटेंगे अवैध निर्माण
दुकानों, भवनों और अस्थायी ढांचों पर चलेगा बुलडोजर अभियान
संयुक्त निरीक्षण कर चिन्हित होंगे अतिक्रमण
नियमित बैठकों में होगी कार्रवाई की समीक्षा
उपखंड स्तर पर भी बनेगी अलग सुरक्षा टास्क फोर्स
सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाएं रोकने पर रहेगा फोकस
यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण होंगे हटाए
सभी संबंधित विभागों को दिए गए सख्त निर्देश
अतिक्रमण मुक्त राजमार्ग बनाने के लिए जल्द शुरू होगा अभियान