डीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने एसपी के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण
गढ़वा। उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी), गढ़वा के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, अग्निशमन, बिजली एवं साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रामबांध तालाब में प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी करने का निर्देश दिया, ताकि विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
Kanke, Ranchi | Oct 16, 2026