मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति जवाहर उत्कर्ष योजना के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई 2026 (रविवार) को किया जाएगा।
🕛 समय: दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
📍 परीक्षा केन्द्र: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी आदर्श विद्यालय, गोकुलपुर, धमतरी
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थी अपना प्रवेश पत्र 03 जुलाई 2026 तक संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी से प्राप्त कर सकते हैं।
सभी अभ्यर्थियों से अपील है कि निर्धारित समय से पूर्व परीक्षा केन्द्र पहुँचें तथा प्रवेश पत्र साथ लाना सुनिश्चित करें।
#JilaPrashasanDhamtari #Dhamtari #DhamtariDistrict #Chhattisgarh #chhattisgarhshasan