सतना में सड़कों को लेकर फूटा गुस्सा! ब्लैक टी-शर्ट पहनकर HPF का अनोखा विरोध, दीपावली न मनाने का ऐलान!
Description
सतना की बदहाल और खस्ताहाल सड़कों को लेकर अब जनता का सब्र टूट गया है! ह्यूमन प्रोटेक्शन फाउंडेशन (HPF) की टीम ने सर्किट हाउस स्थित नगर निगम के सामने ब्लैक टी-शर्ट पहनकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय देवसेना ने चेतावनी दी कि सड़कें नहीं सुधरीं तो नगर निगम के सामने आमरण अनशन होगा। संरक्षक फ्लाइट लेफ्टिनेंट सत्यपाल सिंह ने कहा - आए दिन महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग इन गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, कईयों को जबलपुर-नागपुर तक इलाज के लिए जाना पड़ता है। वहीं MP अध्यक्ष संजय सिंह बघेल ने सड़कों के सुधार न होने तक दीपावली न मनाने का संकल्प लिया है।
क्या आपके शहर की सड़कें भी ऐसी ही हैं?
Hashtags
#SidhiMedia24 #SatnaNews #MadhyaPradesh #SatnaRoads #HumanProtectionFoundation