#अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा मामले में गठित तीन सदस्यीय एसआईटी ने अपनी प्रारंभिक जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। यह एसआईटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बनाई गई थी। टीम ने छह दिनों तक जांच की और 50 से ज्यादा लोगों से पूछताछ के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपी है।
बताया जा रहा है कि रिपोर्ट के आधार पर सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, यदि जांच में गबन या चोरी के आरोपों की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर और सख्त कार्रवाई की जा सकती है। मामले में कुछ नए नाम भी जांच के दायरे में आने की चर्चा है।
फिलहाल यह प्रारंभिक रिपोर्ट है और जांच अभी पूरी नहीं हुई है। एसआईटी आगे दूसरे चरण की जांच भी कर सकती है। ऐसे में अब सबकी नजर सरकार के अगले कदम और जांच की अंतिम रिपोर्ट पर टिकी हुई है।
.
.
.
#breakingnewswala #ayodhyanew #UPNews #BNWTV