
पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भाजपा जिला देहरा ने लगाया रक्तदान शिविर, 60 यूनिट रक्तदान #kangralive
देहरा, 19 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को भाजपा जिला देहरा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा की चिकित्सा टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 60 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक अमित शर्मा की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजय खट्टा ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। रक्तदान मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और ऐसे आयोजनों से सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना मजबूत होती है।
अजय खट्टा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और रक्तदाताओं की सराहना करते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज की चिकित्सा टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं का इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर योगदान समाज के लिए प्रेरणादायक है।
शिविर में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रमन शर्मा, निशेष शर्मा, बलवीर सिंह, सुशील कालिया, रंजीत गुलेरिया, पी. राणा, उपेंद्र कुमार सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया।
Kangra, Kangra | Sep 19, 2026