सिरसा में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। 22 साल का संदीप कुमार, जो अपने परिवार का इकलौता बेटा था, रात को घर से निकला था लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह जिंदा वापस नहीं लौटेगा। परिजनों का आरोप है कि संदीप का एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और व्हाट्सएप पर भी लगातार चैट होती थी। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार वालों को भी इस रिश्ते की जानकारी थी। परिवार का दावा है कि सोमवार रात संदीप को फोन करके बुलाया गया और फिर उसके साथ ऐसा हुआ जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया।
#sirsasandesh #spsirsa #sirsaharyana #viral #crime
Sirsa, Sirsa | Jun 10, 2026