
पद्मश्री लेकर सिरसा लौटीं हॉकी स्टार सविता पूनिया:बिना वेलकम जोधकां में घर एंट्री, सरपंच-ग्रामीण-प्रशासन गायब; टोक्यो ओलिंपिक की ग्रेट वॉल....
सिरसा की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय हॉकी प्लेयर सविता पूनिया पद्मश्री अवॉर्ड मिलने के बाद आज वीरवार अपने गांव सिरसा स्थित जोधकां में लौटी। यहां पहुंचने पर परिवार के अलावा किसी तरह का वेलकम नहीं किया गया। बिना ढोल-नगाड़ों के घर में एंट्री की। गांव के सरपंच, ग्रामीण और प्रशासन गायब दिखा और कोई भी जिम्मेदार उनके स्वागत के लिए नहीं पहुंचा। इसकी टीस भी परिवार में नजर आई।
सविता की मां ने ही उसे माथे पर तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। उनके साथ उनका भाई भविष्य और भाभी और बच्चे मौजूद रहे। प्रशासन की भी चूक सामने आई। सविता ने भी इसे गलत ठहराया। हालांकि, पद्म श्री अवार्ड मिलने की खुशी में सभी नेता व लोगों ने सोशल मीडिया पर बधाई दी, पर आज कोई उनके घर नहीं पहुंचा।
सविता पूनिया ने बातचीत में बताया, इस तरह का सम्मान पाना एथलीट के लिए मोटिवेशनल रहता है। सरकार भी खेलों के लिए काफी सहयोग कर रही है। अब आगे हमारा वर्ल्ड कप है। इसके लिए 28 जून से बैंग्लोर में कैंप लग रहा है। जो नेशंस कप में अच्छा परफॉर्म किया, वहीं सेम परफॉर्म आगे वर्ल्ड कप व एशियन गेम्स में करे।
कुमारी सविता के पिता महेंद्र सिंह का कहना है कि सविता आज घर पर लौट आएगी और दोपहर बाद सभी से मिलेगी। सभी रिश्तेदार व गांव वाले भी घर पर लगातार चक्कर लगा रहे हैं। सविता के आने की सूचना पर सभी लोग घर आकर पता लगा रहे हैं। उनके परिवार और गांव वालों में काफी खुशी का माहौल है। इस खबर को बाद में अपडेट किया जाएगा।
#savitapoonia #hockey #takkartoday #viral #indian
Sirsa, Sirsa | Jun 25, 2026