शोक समाचार
कस्बे के कातवान निवासी श्री राजेंद्र तिवाड़ी जी (पुत्र स्व. छज्जू तिवाड़ी जी) का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।
दिवंगत श्री राजेंद्र तिवाड़ी जी का अंतिम संस्कार आज प्रातः लगभग 9:30 बजे सुन्दरावली रोड स्थित मोक्षधाम में किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति।