गोरखपुर के बेलघाट में 25 करोड़ रुपये की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है। इस हाईटेक स्कूल में प्री-प्राइमरी से 12वीं तक की पढ़ाई एक ही परिसर में होगी। स्मार्ट क्लास, डिजिटल बोर्ड, आधुनिक लैब, खेल मैदान और छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नवंबर 2027 तक तैयार होने वाले इस विद्यालय से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को शहर जैसे शिक्षा संसाधन अपने गांव के पास ही मिल सकेंगे।
#Gorakhpur #GorakhpurKhabar #GorakhpurNews