Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने किया बहराइच मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं पर जताया संतोष महर्षि बालार्क चिकित्सालय पहुंचे आयोग के सदस्य, मरीजों से लिया फीडबैक, व्यवस्थाओं को सराहा बहराइच 03 अगस्त उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति आयोग के माननीय सदस्य रमेश चंद्र कुंडे ने सोमवार को महाराजा सुहेलदेव स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क चिकित्सालय, बहराइच का गहन निरीक्षण किया। विभागों का जायजा मा. सदस्य ने आपातकालीन विभाग, ICU, चिल्ड्रेन वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC), रेडियोलॉजी विभाग, एक्स-रे कक्ष, सीटी स्कैन यूनिट और PICU वार्ड का अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं, इलाज के स्तर और साफ-सफाई के संबंध में सीधा संवाद किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. संजय खत्री से व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की। "अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और यहां की व्यवस्थाएं पूरी तरह संतोषजनक हैं।" इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एस. के. वर्मा, हॉस्पिटल मैनेजर डॉ. रिजवान, विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, चिकित्सकगण, मीडिया प्रभारी, नर्सिंग अधीक्षका एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Bahraich, Bahraich | Aug 3, 2026

MORE NEWS

नानपारा में पुलिस मुठभेड़: तार चोर गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली

बहराइच के थाना नानपारा में पुलिस और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15000 का इनामी अपराधी कदीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके 4 अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 एसओजी और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम ने सरयू नहर की पटरी (हाड़ा बसेड़ी) पर घेराबंदी कर गैंग को पकड़ा।

 कदीर (निवासी बाराबंकी) के बाएं पैर में गोली लगी; उस पर हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
सीतापुर निवासी 4 अभियुक्त (कृष्णा, कुलदीप, हरेंद्र, उदयराज) हिरासत में; 1 साथी मौके से फरार।

 एक देशी तमंचा व कारतूस, मारुति इको कार, भारी मात्रा में चोरी के बिजली के तार और काटने के औजार।

 घटना के बाद एसपी बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

नानपारा में पुलिस मुठभेड़: तार चोर गैंग के 5 शातिर गिरफ्तार, एक को लगी गोली बहराइच के थाना नानपारा में पुलिस और बिजली के तार चोरी करने वाले गिरोह के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 15000 का इनामी अपराधी कदीर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके 4 अन्य साथियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। एसओजी और थाना नानपारा पुलिस की संयुक्त टीम ने सरयू नहर की पटरी (हाड़ा बसेड़ी) पर घेराबंदी कर गैंग को पकड़ा। कदीर (निवासी बाराबंकी) के बाएं पैर में गोली लगी; उस पर हत्या समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीतापुर निवासी 4 अभियुक्त (कृष्णा, कुलदीप, हरेंद्र, उदयराज) हिरासत में; 1 साथी मौके से फरार। एक देशी तमंचा व कारतूस, मारुति इको कार, भारी मात्रा में चोरी के बिजली के तार और काटने के औजार। घटना के बाद एसपी बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने अधिकारियों व फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

Bahraich, Bahraich | Aug 8, 2026

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल पर बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस और पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी।

#breaking #newsupdate #livenews #latestnews #latestupdate

बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित जीरो माइल पर बस की चपेट में आने से एक युवक की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस और पुलिस के कई वाहनों में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। #breaking #newsupdate #livenews #latestnews #latestupdate

Bahraich, Bahraich | Aug 7, 2026

विशेश्वरगंज के सेमरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाइव मेज पर मिली शराब की बोतल और गिलास
DM office bahraich Adv Uday Pratap

विशेश्वरगंज के सेमरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लाइव मेज पर मिली शराब की बोतल और गिलास DM office bahraich Adv Uday Pratap

Bahraich, Bahraich | Aug 7, 2026