खंडहर में चल रही पढ़ाई, बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल
बघवार संकुल की शासकीय माध्यमिक शाला किशनपाटन में मासूम छात्र-छात्राएं जर्जर और खतरनाक भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। छतों में बड़े-बड़े छेद, धंसा हुआ फर्श और लगातार टपकता बारिश का पानी किसी बड़े हादसे की आशंका को बढ़ा रहा है।
विद्यालय के कमरे उपयोग लायक नहीं बचे हैं, इसलिए संकरे बरामदे में कक्षाएं लगाई जा रही हैं। तेज बारिश होने पर पढ़ाई रोककर छुट्टी करनी पड़ती है। प्रधानाध्यापक के अनुसार कई बार विभाग को सूचना देने के बावजूद अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्पष्ट कहा है कि वे अपने बच्चों की जान जोखिम में डालकर ऐसे स्कूल में नहीं भेज सकते।
अब जरूरत है कि शिक्षा विभाग और प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करे, ताकि किसी अप्रिय घटना से पहले इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके।
#Panna #ShahNagar #KishanPatan #GovernmentSchool #SchoolBuilding #Education #ChildrenSafety #MPNews #GroundReport #SchoolInfrastructure #RainAlert #BreakingNews #GajendraSinghRathore