नीलोखेड़ी के रोबिन सोही ने संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास से लिखी सफलता की कहानी
फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं रोबिन सोही
तरावड़ी, 21 जून (रोहित लामसर)। बड़े सपने देखने के लिए बड़े शहर में जन्म लेना जरूरी नहीं होता, बल्कि उन्हें पूरा करने का हौसला होना चाहिए। हरियाणा के छोटे से कस्बे नीलोखेड़ी के बेटे रोबिन सोही ने इस बात को सच साबित कर दिखाया है। आज वह मुंबई की फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं और अब अभिनय के साथ-साथ कैफे व्यवसाय में भी नई शुरुआत करने जा रहे हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान बनाना आसान नहीं था। हजारों कलाकार हर साल बड़े सपनों के साथ मुंबई पहुंचते हैं, लेकिन मंजिल तक वही पहुंचते हैं जो संघर्ष से हार नहीं मानते। रोबिन सोही भी उन्हीं चुनिंदा कलाकारों में शामिल हैं जिन्होंने मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास के दम पर सफलता हासिल की।
Karnal, Karnal | Jun 22, 2026