
#बोकारो : #ऑपरेशन #सतर्क के #तहत #आरपीएफ की #बड़ी #कार्रवाई, 23 #शराब की #बोतलों के #साथ #एक #तस्कर #गिरफ्तार
बोकारो रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी ने ऑपरेशन सतर्क के तहत कार्रवाई करते हुए कोसी सुपर एक्सप्रेस से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया।
आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को ट्रेन संख्या 18626 कोसी सुपर एक्सप्रेस की बीकेएससी स्टेशन पर जांच के दौरान ट्रेन एस्कॉर्टिंग पार्टी ने कोच संख्या बी-1 की सीट संख्या 17 पर रखे एक संदिग्ध ट्रॉली बैग की सूचना दी। सूचना के आधार पर आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैग की जांच की।
पूछताछ में बैग के मालिक की पहचान नीतीश कुमार (23 वर्ष), पिता मुरली प्रसाद यादव, निवासी करुआ, थाना बख्तियारपुर, जिला सहरसा (बिहार) के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह बिहार में शराब की सप्लाई करता है।
तलाशी के दौरान ट्रॉली बैग से कुल 23 बोतल शराब (प्रत्येक 750 मिलीलीटर) बरामद हुई। इनमें 100 पाइपर, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर, गोल्फर शॉट और मैजिक मोमेंट्स ब्रांड की बोतलें शामिल हैं। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 34,450 रुपये बताई गई है।
कार्रवाई में एएसआई डी.के. द्विवेदी, एसआई रोजामत अंसारी, मंटू कुमार एवं सीटी नीलेश कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। एएसआई डी.के. द्विवेदी ने शराब को जब्त कर आरोपी को हिरासत में लेते हुए आरपीएफ पोस्ट बीकेएससी लाया गया।
आरपीएफ ने बताया कि जब्त शराब और गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंपा जाएगा।