🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव 🚨
दो साल से गिरा पड़ा मकान, भाई के घर रहने को मजबूर विजय; आवास के लिए अधिकारियों से लगा रहे गुहार
उन्नाव। मगरवारा क्षेत्र के भग्गा खेड़ा गांव से आवास को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी विजय कुमार पुत्र माइकू लाल का मकान करीब दो वर्षों से गिरा पड़ा हुआ है, जिसके चलते परिवार को रहने के लिए अपने भाई के घर का सहारा लेना पड़ रहा है।
पीड़ित के अनुसार, मकान गिरने के बाद लेखपाल के माध्यम से घर गिरी का पैसा भी मिल चुका है, लेकिन इसके बावजूद अभी तक उन्हें आवास की सुविधा नहीं मिल सकी है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आवास के लिए कई बार संबंधित अधिकारियों और जिले के उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या उठा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ है।
पीड़ित विजय कुमार ने जिला प्रशासन एवं संबंधित उच्च अधिकारियों से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि परिवार को सुरक्षित छत मिल सके और उन्हें दूसरे के घर में �
Unnao, Unnao | Sep 13, 2026