अंबाह पुलिस की बड़ी सफलता, रबिया किन्नर डकैती कांड में 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार व जेवर बरामद
अंबाह। थाना अम्बाह पुलिस ने रबिया किन्नर के घर हुई डकैती के मामले में 10 हजार रुपये के इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी से अवैध हथियार, बाइक और चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, एएसपी सुरेन्द्रपाल सिंह डाबर एवं एसडीओपी रवि भदौरिया के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने 18 जून को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपी बॉबी निषाद, उम्र 22 वर्ष, निवासी बरकतपुर, जिला फिरोजाबाद है। इसके पास से अपाचे बाइक, 315 बोर कट्टा व करीब 400 ग्राम चांदी के जेवर बरामद हुए हैं।
घटना 17-18 जनवरी 2026 की रात बजरंग कॉलोनी अम्बाह की है, जिसमें डकैती हुई थी। मामले में पहले ही पांच आरोपी पकड़े जा चुके हैं।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी वीरेश सिंह कुशवाह, एसआई अमर सिंह, उपनिरीक्षक ममता गुर्जर सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।