🚨 3 साल से फरार 25 हजार का इनामी ‘डोडा किंग’ पम्मू गिरफ्तार, हर खेप से पहले गुरुद्वारे में टेकता था माथा
कोटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 3 साल से फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी तस्कर 'पम्मू' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से डोडा चूरा तस्करी के मामलों में वांछित था और पुलिस की गिरफ्त से बचता फिर रहा था।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हर बार डोडा चूरा की खेप लेकर निकलने से पहले गुरुद्वारे में माथा टेकने जाता था। इसके बाद वह तस्करी की वारदात को अंजाम देता था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे तस्करी नेटवर्क और अन्य सहयोगियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है।
#KotaPolice #BreakingNews #DodaKing #CrimeNews #RajasthanPolice #Kota
Ladpura, Kota | Jul 13, 2026