Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

#भरतपुर। भुसावर के पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में रविवार को उपखंड अधिकारी राधेश्याम मीणा के सानिध्य और नोडल प्रभारी डॉ. सोमेंद्र पांडेय के नेतृत्व में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, चिकित्सकों, शिक्षकों और बच्चों सहित बड़ी संख्या में आमजन ने भाग लिया। कार्यक्रम में योगाभ्यास प्रभारी दीपक आर्य और रश्मि पांडे ने उपस्थित लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं करवाईं, वहीं ब्रह्माकुमारी बहिन ने सभी को मेडिटेशन के जरिए ध्यान केंद्रित करने की विधि समझाई। ​इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कोरोना काल के बाद से युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनसे बचाव के लिए नियमित योगाभ्यास बेहद जरूरी है। इस दौरान तहसीलदार अभयराज सिंह, विकास अधिकारी गिर्राज प्रसाद बुनकर, थानाधिकारी रामदयाल मीणा और सीडीपीओ नीरज शर्मा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रतिदिन योग करने की शपथ ली।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 21, 2026