
कारोबारी की पत्नी-बेटा बंधक बना 80 तोला सोना-कैश लूटा:गेट के पास छिपाए दोनों के फोन; सिरसा से गाड़ी में आरोपियों संग नौकरानी फरार....
सिरसा शहर में कारोबारी एवं OHM मालिक पंकज खेमका की कोठी पर लूट की वार-दात हो गई। वारदात में करीब तीन या इससे ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। घर की नौकरानी पर ही शक जताया जा रहा है, जो रात से गायब है। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार यह वारदात पूर्व सांसद अशोक तंवर की कोठी के नजदीक (नजदीक महिला थाना) और सेक्टर 19 में एंट्री रोड पर बने पंकज खेमका (मकान नंबर 433) के मकान पर हुई है। मकान मालिक पंकज खेमका किसी काम से बाहर गए हुए थे और पीछे उनके घर पर रविवार रात को उनकी पत्नी व बेटा घर पर अकेले थे। इनके अलावा नौकरानी मौजूद थी।
नौकरानी पर ही आरोप है कि महिला व उसके बेटे को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। साथ ही कुत्ते को भी नशीली दवा दे दी। दोनों एक ही कमरे में सोए हुए थे और इसी में गहनें, कैश व अन्य सामान रखा हुआ था। घर से सब कुछ सामान को बैग में भरकर ले गए। घर से करीब 80 तोले सोना व तीन लाख कैश गायब है, बाकी डिटेल जुटाई जा रही है।
जाते समय महिला व बेटे का फोन मकान के बाहर गेट के पास छिपा दिया और उनकी ही कार ले गए। मालिकन का मुंह बांधकर मारपीट की भी कोशिश की गई। वहीं, मकान मालिक की ओर से पर्सनल सिक्योरिटी भी बुलाई गई है।
सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला
पर्सनल सिक्योरिटी भी तैनात
इस वारदात के चलते बड़ा सवाल यह है कि मकान के बाहर और अंदर काफी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। मकान के बाहर भी दो से तीन जगह पर पर्सनल सिक्योरिटी तैनात है। इसके बावजूद भी वारदात को अंजाम दे दिया गया और किसी को पता तक नहीं चला।
रातभर पुलिस करती रही पीछा
सूत्रों की मानें तो घर में काम करने वाली पुरानी नौकरानी किसी काम से बाहर गई हुई थी। हाल ही में नई नौकरानी घर पर कामकाज के लिए रखी थी। यह वरदात रात करीब एक से दो बजे के बीच की है। रात करीब ढाई से 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली। तब से ही पुलिस की टीम आरोपियों के पीछे लगी है।
गेहूं के आटा के लिए सैंपल
घर से सुबह कचरा बाहर रखा गया था, जिसमें ताजा गेहूं का गुंथा हुआ आटा भी था, जिसके जांच के लिए सैंपल लिए गए हैं। शक है कि आटे में ही कुछ नशीला पदार्थ मिलाया गया हो। सोमवार को दिनभर से पुलिस और डायल 112 की गाड़ी एरिया में घर के बाहर चक्कर लगा रही है। सुबह से दोपहर तक पुलिस जांच में जुटी रही और सिविल लाइन थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे।
Sirsa, Sirsa | Oct 19, 2026