आईडीए की फर्जी NOC बनाकर नक्शा पास कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
तुकोगंज पुलिस की कार्रवाई, नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय में फर्जी दस्तावेज पेश कर की गई थी धोखाधड़ी की कोशिश
इंदौर। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) के नाम से फर्जी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) तैयार कर नगर एवं ग्राम निवेश कार्यालय से नक्शा पास कराने का प्रयास करने वाले गिरोह का तुकोगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, इंदौर विकास प्राधिकरण के भू-अर्जन अधिकारी की शिकायत पर थाना तुकोगंज में अपराध क्रमांक 329/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने योजना क्रमांक 97/4, ग्राम हुक्माखेड़ी स्थित सर्वे नंबर 95/1/5/2, 95/1/5/3 और 96 की भूमि पर आवासीय नक्शा स्वीकृत कराने के लिए आईडीए �
Indore, Indore | Jul 10, 2026