Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

-9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस -घर-घर गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, संस्कृति मंत्रालय ने जारी की रूपरेखा @followers @top fans News 24 Udaipur #HarGharTiranga #gharghartiranga #udaipur #nonflower #udaipur #IndependenceDay उदयपुर, 5 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से राज्य में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम के अनुसार यह अभियान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित रहेगा। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त)- देश के बंटवारे के दौरान आमजन को हुई पीड़ा और विस्थापन की याद में जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शालीन वातावरण में सफेद पुष्पों के प्रयोग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आखिर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। वहीं, 13 और 14 अगस्त को विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी, लघु फिल्मों का प्रदर्शन एवं नाटकों का मंचन होगा। विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी भ्रमण आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान (9 से 17 अगस्त)- अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रत्येक गांव और ढाणी में हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 10 अगस्त दोपहर 1 बजे से सभी पंचायतों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं प्रभात रैलियों का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन भाग लेंगे। 11 और 12 अगस्त को नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक मेले व प्रदर्शनी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय उत्पादकों को बिक्री हेतु स्टॉल उपलब्ध कराई जाएगी। 13 से 17 अगस्त तक प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, आंगनवाड़ी पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा, जिस पर नागरिक अपने हस्ताक्षर कर देशभक्ति के संदेश लिख सकेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के साथ देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी। 14 अगस्त शाम 7 बजे से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों, सेवारतध्सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। देशभक्ति का छाएगा उल्लास : 13 से 17 अगस्त तक सभी राजकीय भवनों, स्मारकों को तिरंगी एलईडी लाइटों और रंगोली से सजाया जाएगा। आमजन को नो प्रॉफिट नो लॉस आधार पर रियायती दरों पर तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी व निजी कार्यालयों एवं 9 से 17 अगस्त तक निजी मकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। देशभक्ति का प्रसार करने के लिए वॉलंटियर्स को पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इसके मायजीओवी पोर्टल पर 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक अपनी सेल्फी विथ तिरंगा को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने विभागों के परस्पर समन्वय से कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप देते हुए सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।

Girwa, Udaipur | Aug 5, 2026

MORE NEWS

शनिवार से आयोजित होगा दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह "मल्हार"
@followers @top fans News 24 Udaipur
#Udaipur #nonflower #viralpost #CultureAndTradition
उदयपुर, 7 अगस्त। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा 8 एवं 9 अगस्त को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह "मल्हार" का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकार हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, तबला वादन, सितार वादन तथा मोहिनीअट्टम की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देंगे।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विविध विधाओं के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे संगीत एवं नृत्य प्रेमियों को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का रसास्वादन करने का अवसर मिलेगा।

समारोह के प्रथम दिवस 8 अगस्त को प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका गौरी पाठारे का शास्त्रीय गायन होगा। रागदारी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सुरों की मधुरता से सजी उनकी प्रस्तुति संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध तबला वादिका हेतल मेहता का एकल तबला वादन होगा। अपनी सशक्त लयकारी, नाद-सौंदर्य और ताल की विविध छटाओं से वे तबला वादन की समृद्ध परंपरा को साकार करेंगी।

समारोह के दूसरे दिन 9 अगस्त को सुप्रसिद्ध सितार वादक विनायक चित्तर का सितार वादन होगा। रागों की मधुर अभिव्यक्ति, कल्पनाशील आलाप, आकर्षक जोड़-झाला और प्रभावशाली गतकारी से सजी उनकी प्रस्तुति श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरमयी दुनिया से रूबरू कराएगी। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मोहिनीअट्टम नृत्यांगना पल्लवी कृष्णन की मोहिनीअट्टम प्रस्तुति होगी। भाव, लय, सौंदर्य और लास्य से परिपूर्ण उनकी प्रस्तुति भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि का अनुपम दर्शन कराएगी।

समारोह में दोनों दिन प्रवेश निःशुल्क रहेगा I

शनिवार से आयोजित होगा दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह "मल्हार" @followers @top fans News 24 Udaipur #Udaipur #nonflower #viralpost #CultureAndTradition उदयपुर, 7 अगस्त। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा 8 एवं 9 अगस्त को शिल्पग्राम स्थित दर्पण सभागार में दो दिवसीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य समारोह "मल्हार" का आयोजन किया जाएगा। प्रतिदिन सायं 7 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में देश के प्रतिष्ठित कलाकार हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन, तबला वादन, सितार वादन तथा मोहिनीअट्टम की उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देंगे। पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के निदेशक डॉ. अश्विन एम. दलवी ने बताया कि समारोह में भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की विविध विधाओं के ख्यातिप्राप्त कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, जिससे संगीत एवं नृत्य प्रेमियों को उत्कृष्ट प्रस्तुतियों का रसास्वादन करने का अवसर मिलेगा। समारोह के प्रथम दिवस 8 अगस्त को प्रख्यात हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका गौरी पाठारे का शास्त्रीय गायन होगा। रागदारी, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सुरों की मधुरता से सजी उनकी प्रस्तुति संगीत प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। इसके उपरांत सुप्रसिद्ध तबला वादिका हेतल मेहता का एकल तबला वादन होगा। अपनी सशक्त लयकारी, नाद-सौंदर्य और ताल की विविध छटाओं से वे तबला वादन की समृद्ध परंपरा को साकार करेंगी। समारोह के दूसरे दिन 9 अगस्त को सुप्रसिद्ध सितार वादक विनायक चित्तर का सितार वादन होगा। रागों की मधुर अभिव्यक्ति, कल्पनाशील आलाप, आकर्षक जोड़-झाला और प्रभावशाली गतकारी से सजी उनकी प्रस्तुति श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की सुरमयी दुनिया से रूबरू कराएगी। इसके उपरांत अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त मोहिनीअट्टम नृत्यांगना पल्लवी कृष्णन की मोहिनीअट्टम प्रस्तुति होगी। भाव, लय, सौंदर्य और लास्य से परिपूर्ण उनकी प्रस्तुति भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा एवं सांस्कृतिक समृद्धि का अनुपम दर्शन कराएगी। समारोह में दोनों दिन प्रवेश निःशुल्क रहेगा I

Girwa, Udaipur | Aug 7, 2026

ब्रिक्स सम्मेलन के सदस्य देशों का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा लेकसिटी
एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत
@followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan TourismDistrict Collector & Magistrate - Udaipur 
#nonflower #viralpost #Udaipur #welcome
उदयपुर, 7 अगस्त। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को शहर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के हेड्स एंड सीनियर ऑफिशियल्स ऑफ कॉम्पिटिशन अथॉरिटीज सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न सदस्य देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लेकसिटी पहुँचा।
डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी शैली में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए उनका उदयपुर आगमन पर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित विभिन्न ब्रिक्स सदस्य एवं सहभागी देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान प्रतिस्पर्धा कानून, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था, वैश्विक सहयोग तथा समकालीन आर्थिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

ब्रिक्स सम्मेलन के सदस्य देशों का प्रतिनिधि मंडल पहुँचा लेकसिटी एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत @followers @top fans News 24 Udaipur Rajasthan TourismDistrict Collector & Magistrate - Udaipur #nonflower #viralpost #Udaipur #welcome उदयपुर, 7 अगस्त। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग के तत्वावधान में शनिवार को शहर के ताज फतेह प्रकाश पैलेस में आयोजित होने वाले ब्रिक्स देशों के हेड्स एंड सीनियर ऑफिशियल्स ऑफ कॉम्पिटिशन अथॉरिटीज सम्मेलन में भाग लेने के लिए विभिन्न सदस्य देशों का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को लेकसिटी पहुँचा। डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर प्रतिनिधिमंडल का पारंपरिक राजस्थानी शैली में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर पर्यटन उपनिदेशक शिखा सक्सेना सहित विभिन्न अधिकारियों ने विदेशी मेहमानों का अभिनंदन करते हुए उनका उदयपुर आगमन पर स्वागत किया। प्रतिनिधिमंडल में इंडोनेशिया, इथियोपिया, दक्षिण अफ्रीका, रूस सहित विभिन्न ब्रिक्स सदस्य एवं सहभागी देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधि शामिल हैं। सम्मेलन के दौरान प्रतिस्पर्धा कानून, निष्पक्ष बाजार व्यवस्था, वैश्विक सहयोग तथा समकालीन आर्थिक चुनौतियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

Girwa, Udaipur | Aug 7, 2026

हंकार से नहीं, भक्ति और विवेक से जीते जा सकते हैं मन 
@followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan
#Udaipur #viralpost #nonflower
उदयपुर, 7 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव कथा में भगवान शिव की भक्ति, समर्पण और अहंकार से मुक्ति का संदेश दिया गया। कथा में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने महादेव के अनन्य भक्त रावण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रावण ने शिव की कठोर आराधना से अपार ऐश्वर्य और कीर्ति अर्जित की, लेकिन उसके भीतर का अहंकार अंततः उसके पतन का कारण बना।

अग्रवाल ने कहा कि एक बार रावण भगवान शिव की भक्ति के लिए कैलाश पर्वत पहुंचा। वहां नंदी ने उसे रोक दिया। रावण अहंकारवश क्रोधित हो उठा। उस समय भगवान शिव समाधि में लीन थे। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के मद में रावण ने कैलाश पर्वत को उठाकर लंका ले जाने का प्रयास किया। उसके प्रयास से कैलाश डोलने लगा तो माता पार्वती चिंतित हुईं। तब भगवान शिव ने रावण के अहंकार को शांत करने के लिए अपने पैर का अंगूठा कैलाश पर रखा, जिससे रावण पर्वत के नीचे दब गया।

अग्रवाल ने कहा कि संकट की उस घड़ी में रावण को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसे समझ आया कि भगवान शिव को शक्ति के बल पर नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और प्रेम से प्रसन्न किया जा सकता है। इसके बाद उसने भगवान शिव की स्तुति में शिव तांडव स्तोत्र की रचना की। उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर महादेव ने उसे मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि यह प्रसंग आज के जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है। किसी व्यक्ति को अहंकार, दबाव या शक्ति के बल पर नहीं जीता जा सकता। विवेक, प्रेम, विश्वास और विनम्रता ही दिलों को जीतने का मार्ग हैं। शक्ति का प्रदर्शन संबंधों में दूरी पैदा करता है, जबकि प्रेम और विश्वास व्यक्ति को अपनेपन से जोड़ते हैं।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने शिव भक्ति और कथा का श्रवण किया। वातावरण शिवमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया।

हंकार से नहीं, भक्ति और विवेक से जीते जा सकते हैं मन @followers @top fans News 24 Udaipur Narayan Seva Sansthan #Udaipur #viralpost #nonflower उदयपुर, 7 अगस्त। नारायण सेवा संस्थान में सावन मास के अवसर पर आयोजित शिव कथा में भगवान शिव की भक्ति, समर्पण और अहंकार से मुक्ति का संदेश दिया गया। कथा में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने महादेव के अनन्य भक्त रावण का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि रावण ने शिव की कठोर आराधना से अपार ऐश्वर्य और कीर्ति अर्जित की, लेकिन उसके भीतर का अहंकार अंततः उसके पतन का कारण बना। अग्रवाल ने कहा कि एक बार रावण भगवान शिव की भक्ति के लिए कैलाश पर्वत पहुंचा। वहां नंदी ने उसे रोक दिया। रावण अहंकारवश क्रोधित हो उठा। उस समय भगवान शिव समाधि में लीन थे। अपनी शक्ति और सामर्थ्य के मद में रावण ने कैलाश पर्वत को उठाकर लंका ले जाने का प्रयास किया। उसके प्रयास से कैलाश डोलने लगा तो माता पार्वती चिंतित हुईं। तब भगवान शिव ने रावण के अहंकार को शांत करने के लिए अपने पैर का अंगूठा कैलाश पर रखा, जिससे रावण पर्वत के नीचे दब गया। अग्रवाल ने कहा कि संकट की उस घड़ी में रावण को अपनी भूल का एहसास हुआ। उसे समझ आया कि भगवान शिव को शक्ति के बल पर नहीं, बल्कि भक्ति, समर्पण और प्रेम से प्रसन्न किया जा सकता है। इसके बाद उसने भगवान शिव की स्तुति में शिव तांडव स्तोत्र की रचना की। उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर महादेव ने उसे मुक्त किया। उन्होंने कहा कि यह प्रसंग आज के जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण संदेश देता है। किसी व्यक्ति को अहंकार, दबाव या शक्ति के बल पर नहीं जीता जा सकता। विवेक, प्रेम, विश्वास और विनम्रता ही दिलों को जीतने का मार्ग हैं। शक्ति का प्रदर्शन संबंधों में दूरी पैदा करता है, जबकि प्रेम और विश्वास व्यक्ति को अपनेपन से जोड़ते हैं। कथा के दौरान बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिजनों ने शिव भक्ति और कथा का श्रवण किया। वातावरण शिवमय हो उठा और श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से कथा का आनंद लिया।

Girwa, Udaipur | Aug 7, 2026

विशेष जांच अभियान में 29 हजार 500 रुपये का जुर्माना, चार प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं

@followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur
#Udaipur #viralpost #nonflower #FoodSafety
उदयपुर, 6 अगस्त। उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं सही मात्रा में वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं विधिक माप विज्ञान नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान कलडवास स्थित सागर फूड प्रोडक्ट, तथा खेमपुरा स्थित अमन फूड प्रोडक्ट में पैकेजिंग कार्य में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटे असत्यापित पाए गए। वहीं मादड़ी स्थित सुमन फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया में पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिला, जबकि कलडवास स्थित चमक इंडस्ट्रीज में आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया। अनियमितताओं के चलते संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 29 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया।

अभियान के दौरान टीलूराम एंड संस एवं गुरुदेव भुजिया उद्योग का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार सही पाई गईं। उक्त कार्रवाई विधिक माप विज्ञान अधिकारियों राकेश माहेश्वरी, निलेश खांट एवं सुरेश बिश्नोई द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

विशेष जांच अभियान में 29 हजार 500 रुपये का जुर्माना, चार प्रतिष्ठानों में मिली अनियमितताएं @followers @top fans News 24 Udaipur District Collector & Magistrate - Udaipur #Udaipur #viralpost #nonflower #FoodSafety उदयपुर, 6 अगस्त। उपभोक्ता हितों के संरक्षण एवं सही मात्रा में वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपभोक्ता मामले विभाग के विधिक माप विज्ञान प्रकोष्ठ द्वारा विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 एवं विधिक माप विज्ञान नियम, 2011 के तहत कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कलडवास स्थित सागर फूड प्रोडक्ट, तथा खेमपुरा स्थित अमन फूड प्रोडक्ट में पैकेजिंग कार्य में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक कांटे असत्यापित पाए गए। वहीं मादड़ी स्थित सुमन फूड प्रोडक्ट इंडस्ट्रियल एरिया में पैकेजिंग लाइसेंस नहीं मिला, जबकि कलडवास स्थित चमक इंडस्ट्रीज में आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रदर्शित नहीं पाया गया। अनियमितताओं के चलते संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मौके पर ही कुल 29 हजार 500 का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान टीलूराम एंड संस एवं गुरुदेव भुजिया उद्योग का भी निरीक्षण किया गया, जहां सभी व्यवस्थाएं नियमानुसार सही पाई गईं। उक्त कार्रवाई विधिक माप विज्ञान अधिकारियों राकेश माहेश्वरी, निलेश खांट एवं सुरेश बिश्नोई द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

Girwa, Udaipur | Aug 7, 2026

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में
अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वाॅश नष्ट, अवैध मदिरा जब्त
@followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan
#ExciseDepartment #Udaipur #viralpost #nonflower #action
उदयपुर, 7 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए।  

जिलों में अवैध मदिरा कार्रवाई
आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जयपुर शहर दक्षिण आबकारी टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर टेªन से आईएमएफएल, बीआईओ एवं पव्वे सहित कुल 47 बोतल अवैध मदिरा फोर सेल इन हरियाणा जब्त करते हुए अभियुक्त आदित्य गुप्ता निवासी गांधीनगर गुजरात को गिरफ्तार किया। बांसवाड़ा में ईपीएफ टीम ने दबिश की कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर उत्तेजित वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट की। मौके से 55 बोतल अवैध महुवा शराब भी जब्त की गई। बूंदी जिले के आबकारी थाना क्षेत्र नैनवा, हिंडौली की कंजर बस्ती शंकरपुरा मंे संयुक्त दबिश कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी आयुक्त के निर्देशन में अवैध मदिरा पर कार्रवाई - वाॅश नष्ट, अवैध मदिरा जब्त @followers @top fans News 24 Udaipur Government of Rajasthan #ExciseDepartment #Udaipur #viralpost #nonflower #action उदयपुर, 7 अगस्त। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए। जिलों में अवैध मदिरा कार्रवाई आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशन में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जयपुर शहर दक्षिण आबकारी टीम ने आरपीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर टेªन से आईएमएफएल, बीआईओ एवं पव्वे सहित कुल 47 बोतल अवैध मदिरा फोर सेल इन हरियाणा जब्त करते हुए अभियुक्त आदित्य गुप्ता निवासी गांधीनगर गुजरात को गिरफ्तार किया। बांसवाड़ा में ईपीएफ टीम ने दबिश की कार्रवाई करते हुए 2 हजार लीटर उत्तेजित वाॅश सहित 3 भट्टियां नष्ट की। मौके से 55 बोतल अवैध महुवा शराब भी जब्त की गई। बूंदी जिले के आबकारी थाना क्षेत्र नैनवा, हिंडौली की कंजर बस्ती शंकरपुरा मंे संयुक्त दबिश कार्रवाई में एक हजार लीटर वाॅश सहित एक मदिरा भट्टी नष्ट करते हुए 10 बोतल अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई। इसी प्रकार प्रदेश के समस्त जिलों में भी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है। प्रदेश में समस्त अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन, आबकारी उपायुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक एवं आबकारी निरोधक दल द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Girwa, Udaipur | Aug 7, 2026

-9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस -घर-घर गूंजेगा देशभक्ति का संदेश, संस्कृति मंत्रालय ने जारी की रूपरेखा @followers @top fans News 24 Udaipur #HarGharTiranga #gharghartiranga #udaipur #nonflower #udaipur #IndependenceDay उदयपुर, 5 अगस्त। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से राज्य में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। पंचायती राज विभाग के शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम के अनुसार यह अभियान वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने को समर्पित रहेगा। इसी क्रम में उदयपुर जिले में भी गाइडलाइन के अनुसार कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की रूपरेखा- विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस (14 अगस्त)- देश के बंटवारे के दौरान आमजन को हुई पीड़ा और विस्थापन की याद में जिला, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत स्तर पर शालीन वातावरण में सफेद पुष्पों के प्रयोग के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के आखिर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। वहीं, 13 और 14 अगस्त को विभाजन पर आधारित प्रदर्शनी, लघु फिल्मों का प्रदर्शन एवं नाटकों का मंचन होगा। विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी भ्रमण आयोजित किए जाएंगे। हर घर तिरंगा अभियान (9 से 17 अगस्त)- अभियान के दौरान आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों में वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। 9 अगस्त को प्रातः 8 से 11 बजे तक प्रत्येक गांव और ढाणी में हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरियां निकाली जाएंगी। 10 अगस्त दोपहर 1 बजे से सभी पंचायतों में ई-बाइक, साइकिल, ट्रैक्टर एवं प्रभात रैलियों का आयोजन होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी और आमजन भाग लेंगे। 11 और 12 अगस्त को नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में प्रातः 9 से शाम 6 बजे तक मेले व प्रदर्शनी आयोजित होंगे, जिसमें स्थानीय उत्पादकों को बिक्री हेतु स्टॉल उपलब्ध कराई जाएगी। 13 से 17 अगस्त तक प्रमुख सार्वजनिक स्थलों जैसे पंचायत कार्यालय, बस स्टैंड, आंगनवाड़ी पर तिरंगा कैनवास लगाया जाएगा, जिस पर नागरिक अपने हस्ताक्षर कर देशभक्ति के संदेश लिख सकेंगे। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर प्रत्येक नगरीय निकाय एवं ग्राम पंचायत में ध्वजारोहण के साथ देश की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई जाएगी। 14 अगस्त शाम 7 बजे से देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्वतंत्रता सेनानियों, सेवारतध्सेवानिवृत्त सैनिकों एवं शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। देशभक्ति का छाएगा उल्लास : 13 से 17 अगस्त तक सभी राजकीय भवनों, स्मारकों को तिरंगी एलईडी लाइटों और रंगोली से सजाया जाएगा। आमजन को नो प्रॉफिट नो लॉस आधार पर रियायती दरों पर तिरंगे उपलब्ध कराए जाएंगे। 13 से 15 अगस्त तक सभी सरकारी व निजी कार्यालयों एवं 9 से 17 अगस्त तक निजी मकानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। देशभक्ति का प्रसार करने के लिए वॉलंटियर्स को पोर्टल पर पंजीकृत किया जाएगा। इसके मायजीओवी पोर्टल पर 1 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज में विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। नागरिक अपनी सेल्फी विथ तिरंगा को हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकेंगे। एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा ने विभागों के परस्पर समन्वय से कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप देते हुए सफल बनाने के निर्देश दिए हैं। - Girwa News