भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में परिजनों ने प्रशांत किशोर से लगाई न्याय की गुहार
पटना/बिहटा भोजपुर जिले के निवासी भरत भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने के मामले को लेकर उनके परिजन एवं मित्र जन सुराज के संस्थापक Prashant Kishor से मिलने बिहटा स्थित बिहार नव-निर्माण आश्रम पहुंचे।
मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के परिजनों ने प्रशांत किशोर से न्याय दिलाने की मांग की और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने में सहयोग देने की अपील की। परिजनों ने उन्हें इस मुद्दे पर 24 जून को आयोजित होने वाली पंचायत में शामिल होने का भी आग्रह किया।
प्रशांत किशोर ने परिजनों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि न्याय की इस लड़ाई में जन सुराज उनके साथ खड़ा रहेगा और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस मुलाकात के बाद भरत तिवारी मामले को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा तेज होने की संभावना जताई जा रही है।
#JanSuraj #PrashantKishor #BharatBhushanTiwari #Bhojpur #BiharPolitics #Patna #Bihita #BreakingNews #YoungIndiaNews