
सिरसा CDLU को हाई कोर्ट से दूसरा झटका:सहायक प्रोफेसर भर्ती वापस लेने पर लगी रोक, एसोसिएट प्रोफेसर की हो चुकी नियुक्ति.....
सिरसा की चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी (CDLU) को हाई कोर्ट से अब दूसरा झटका लगा है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने सहायक प्रोफेसर भर्ती विज्ञापन वापस ले लिया था, जिस पर हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। अब ये भर्ती होने की उम्मीद है। इसमें बॉटनी, अंग्रेजी व ज्योग्राफी सहित विभिन्न पदों पर भर्ती होनी थी, जो पूरी नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने भर्ती का विज्ञापन जारी करने के बाद आवेदन और आवेदकों के साक्षात्कार भी ले लिए थे। इसके बाद अचानक भर्ती के विज्ञापन वापस ले लिए और आवेदक उम्मीदवारों को गहरा झटका लगा। इससे भर्ती में भेदभाव का भी आरोप लगा और आवेदकों ने मांग की कि इन्हीं आवेदकों में से भर्ती निकाली जाए। जब यूनिवर्सिटी द्वारा ठोस कदम नहीं उठाया गया तो उम्मीदवारों ने कोर्ट का रूख कर लिया।
ऐसे में अब उम्मीदवारों को राहत मिली है। सूत्रों की मानें तो कोर्ट ने मामले में हवाला दिया कि इसी भर्ती विज्ञापन में एसोसिएट और प्रोफेसर की नियुक्ति हो चुकी है तो ये भर्ती रोकने का कोई औचित्य नहीं। इनमें भर्ती विज्ञापन साल 2022 और साल 2024 में जारी हुए थे। इससे पहले अस्थायी भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगी थी।
#sirsa #breaking #takkartoday #viral #haryana #canal #nahar #breaking #cdlu #university #viral #cdluuniversity
Sirsa, Sirsa | Jul 16, 2026