
संसद भवन पहुंची अम्बाला की बेटी दीक्षा मक्कड़
‘Know Your Leader’ कार्यक्रम में देशभर से चयनित युवाओं के साथ लिया हिस्सा
अम्बाला, 2 अक्टूबर। भारत सरकार के ‘Know Your Leader’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर से प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित युवाओं को भागीदारी का अवसर मिला, जिसमें अम्बाला की बेटी दीक्षा मक्कड़ ने भी हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की, जबकि बाद में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर दोनों महान नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम के दौरान चयनित युवाओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं योगदान पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए। दीक्षा मक्कड़ ने भी इस विशेष कार्यक्रम में अम्बाला का प्रतिनिधित्व किया।
कार्यक्रम के समापन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने युवाओं द्वारा प्रस्तुत विचारों की सराहना की और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों के साथ ग्रुप फोटो भी करवाई गई।
संसद भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में अम्बाला की बेटी दीक्षा मक्कड़ की भागीदारी को क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
📸 संसद टीवी के सीधे प्रसारण की तस्वीर में दीक्षा मक्कड़ संसद भवन में कार्यक्रम में शामिल होती दिखाई दे रही हैं।
अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
#AmbalaMedia #Ambala #DikshaMakkar #KnowYourLeader #Parliament YouthParliament
Ambala, Ambala | Oct 2, 2026