
#Newsupdate चंदौली में यहाँ मड़ई में सो रहे शिक्षक को सांप ने मारा डंक, सुबह तक उजड़ गया परिवार
चंदौली। जिले के धानापुर(Dhanapur news) थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सोनहुली गांव में मड़ई में सो रहे 54 वर्षीय शिक्षक को जहरीले सांप ने डस लिया। सांप के डसने के बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की पहचान मनई राम (54), पुत्र स्वर्गीय अक्षबर, निवासी सोनहुली, थाना धानापुर, चंदौली के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि मनई राम रोज की तरह खाना खाने के बाद घर के बाहर बनी मड़ई में सोने चले गए थे। रात में अचानक उन्हें किसी चीज के डसने का एहसास हुआ। उठकर देखने पर उन्हें सांप दिखाई दिया।
सांप के डसने के बाद मुनई राम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सांप ने उन्हें दोबारा डस लिया और मौके से निकल गया।
अस्पताल ले गए पर नहीं बची जान
सांप के डसने की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में मुनई राम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ती गई और आखिरकार उनकी मौत हो गई।
मुनई राम एक निजी विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। शिक्षक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई
घटना के संबंध में धानापुर थाना प्रभारी सत्य प्रकाश मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पात्रता के अनुसार परिजनों को सरकारी सहायता/मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
चंदौली में सांप के काटने की यह घटना एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में रात के समय सावधानी बरतने की जरूरत को सामने लाती है।
चंदौली में सांप ने डसा, चंदौली सांप काटने की खबर, धानापुर में सांप के काटने से मौत, चंदौली में शिक्षक की मौत, सोनेहुली गांव की खबर, Chandauli News Today, Chandauli Snake Bite News, Dhanapur News
#Chandaulinews #snakebites #dhanapur