Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

उद्यमियों को शीघ्र मिलेगा नवीन औद्योगिक क्षेत्र: राकेश गर्ग, चेयरमैन यूपीएसआईसी प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए असीम संभावनाएं, कासगंज में कासगंज। एमएसएमई उद्यमियों को हर संभव मदद देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष, दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राकेश गर्ग आज कासगंज जिले के प्रशासनिक कार्यक्रम वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके पश्चात वे कासगंज जिले के लघु उद्यमियों के साथ एक विशेष बैठक में उपस्थित रहे। इस बैठक का संचालन लघु उद्योग भारती, जिला कासगंज द्वारा किया गया। बैठक विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा के निवास पर आयोजित हुई। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड के अध्यक्ष राकेश गर्ग के समक्ष उद्यमियों ने कासगंज जिले की औद्योगिक समस्याओं को रखते हुए कहा कि कासगंज जिला विभिन्न उद्योगों और अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। इस जिले में एक मुख्ता इंडस्ट्रियल एस्टेट और सरकार की विशेष प्रोत्साहन योजनाओं के माध्यम से एमएसएमई उद्यमियों को प्रोत्साहित किया जाए ताकि उद्योग राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान स्थापित कर सकें। "एक जिला एक उत्पाद" में से यहां की प्रमुख रूप से यहां की फूड प्रोसेसिंग सेक्टर को लाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल ने कहा कि कासगंज जैसा जिला जिसमें की मटर, प्याज और आम बहुत बड़ी संख्या में होते हैं, यहां पर प्रोसेसिंग यूनिट्स के लिए उद्यमियों को आगे आना होगा। सरकार प्रोसेसिंग यूनिट को 35% तक योगदान दे रही है। पर्यावरण की दृष्टि, नेटवर्किंग की दृष्टि, मजदूरों की अच्छी उपलब्धता के कारण यह जिला एमएसएमई सेक्टर में बहुत आगे बढ़ सकता है। डेयरी उत्पाद, शीत ग्रह, आयुर्वेद फार्मेसी आदि सेक्टर में कासगंज अपनी विशेष पहचान रखता है। टीटीजेड अथॉरिटी के सदस्य विजय गुप्ता ने कहा कि हमें उद्योग और पर्यावरण दोनों की रक्षा करनी है और पर्यावरण की दृष्टि से कासगंज बहुत ही आदर्श जिला है। यहां पर ऐसी यूनिट्स/इंडस्ट्रीज लगाई जा सकती हैं जो कि कम प्रदूषण के साथ औद्योगिक विकास को गति दे सकती हैं, क्योंकि यहां पर पानी की उपलब्धता और जमीन की उपजाऊपन दोनों ही प्रमुख हैं। ब्रज संभाग के महासचिव अमलेंदु शर्मा ने कहा कि कासगंज हाल में ही बना एक प्रमुख जिला है लेकिन इसका औद्योगिक विकास और मजबूती से होने की आवश्यकता है। उद्यमी और सरकार दोनों को समन्वय कर कर कासगंज पर विशेष जोर देना होगा। यहां की रोड कनेक्टिविटी बहुत स्ट्रॉन्ग है। निर्यात के क्षेत्र में कासगंज से कुछ उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजार की ओर जा रहे हैं। कपूर के क्षेत्र में भी हम काम कर रहे हैं। आयुर्वेद दवाइयों के क्षेत्र में भी प्रमुखता से काम करें। उद्यमियों को संबोधित करते हुए राकेश गर्ग ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा एमएसएमई उद्यमियों को पूरी तरीके से सहयोग देना है। *"एक जिला एक उत्पाद"* की महत्वपूर्ण योजना के बाद प्रदेश सरकार द्वारा *"एक जिला एक व्यंजन" ODOP* जैसी प्रमुख योजना को लागू किया गया है जो कि उद्यमियों का विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी। अपने विभाग के सहयोग से उन्होंने कहा कि हम शीघ्र ही कासगंज में इंडस्ट्रीज लैंड बैंक का विस्तार करेंगे। उद्यमी आएं, आगे हम प्लग एंड प्ले पार्क की स्कीम के तहत सभी सुविधाएं इंडस्ट्रियल एस्टेट के रूप में दे रहे हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मौजूद रहे: बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड अध्यक्ष राकेश गर्ग प्रदेश सचिव मनीष अग्रवाल विभाग संचालक उमाशंकर शर्मा जी, बृज संभाग महासचिव अमलेंदु शर्मा, गौरी शंकर शर्मा जी संरक्षक, मंडल सचिव सुबोध मित्तल जी, दीपक गोयल, वैभव बिरला, मनीष अग्रवाल, गोपाल महेश्वरी, एटा से जिला अध्यक्ष धर्मवीर गहलोत जी, रजत गुप्ता जी, सुधीर शर्मा जी, अनिल गुप्ता जी, अरुण माहेश्वरी,चंद्रकांत महेश्वरी। #Kasganjnews

Kasganj, Kasganj | Jul 12, 2026

MORE NEWS

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

दि0 12.07.26 की देर रात्रि थाना कासगंज अन्तर्गत 01 महिला की अप्राकृतिक कारणों से मृत्यु होने की सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवा गया था। थाना स्तर से आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। प्रकरण में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट । https://t.co/nMhgxSslE1

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में  पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 
 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

❇️ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत मा0 मुख्य अतिथि महोदय श्री राकेश गर्ग जी द्वारा मा0 जनप्रतिनिधिगण की उपस्थित में पुलिस लाइन कासगंज में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कासगंज के साथ किया गया वृक्षारोपण । 🟢 पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृ शक्ति को समर्पित किया गया हर पौधा । https://t.co/clXhw7Xqe9

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

#SP_KSJ के निर्देशन में सभी थाना पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत ग्राम/मोहल्ला एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनचौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबरों व कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया। https://t.co/Ry9o56vKj3

Kasganj, Uttar Pradesh | Jul 12, 2026