कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डिड़खिली टोल प्लाजा के पास शनिवार की मध्य रात्रि दुर्गावती पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कंटेनर से 170 छोटे छोटे मवेशी को बरामद कर मौके से चार तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार पशु तस्करों में दो तस्कर रहीश पिता अख्तर एवं अरसाजन पिता एहसान ग्राम बरनवा थाना बिनौली जिला बागपत तीसरा तस्कर आबिद पिता अशफाक टपराना थाना झिंझाना जिला शामली तथा चौथा तस्कर शौकीन पिता दिलशाद ग्राम बुदीना थाना किताबी जिला मुजफ्फरनगर ये सभी चारों उत्तर प्रदेश के निवासी हैं।
Mohania, Kaimur | Jul 12, 2026