Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच 12 जुलाई को सारण में BPSSC SI परीक्षा, 26 केंद्रों पर 13,008 अभ्यर्थी होंगे शामिल #छपरा, 11 जुलाई। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की ओर से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) पद के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को सारण जिले के 26 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 13,008 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को प्रेक्षागृह में आयोजित संयुक्त ब्रीफिंग में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने केंद्राधीक्षकों, स्टैटिक दंडाधिकारियों-सह-प्रेक्षकों, जोनल दंडाधिकारियों, उड़नदस्ता दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच पूरी सावधानी से की जाए। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश करने वाले फोटोग्राफर और वीडियोग्राफर की भी अनिवार्य रूप से शारीरिक जांच होगी। साथ ही सार्वजनिक उद्घोषणा (पीए) प्रणाली का समय-समय पर उपयोग कर अभ्यर्थियों को आवश्यक जानकारी दी जाए। उन्होंने परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी केंद्रों को पूरी तरह सैनिटाइज कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि परीक्षा पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। सभी अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। इस दौरान वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दंडाधिकारी तथा पर्याप्त संख्या में सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त अधिकारी परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले अपने-अपने केंद्रों पर पहुंचेंगे और परीक्षा समाप्त होने तक विधि-व्यवस्था बनाए रखेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की सघन शारीरिक जांच की जाएगी। ई-प्रवेश पत्र की जांच के बाद ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। सभी केंद्रों पर वीडियो रिकॉर्डिंग की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, पेजर, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, चिट, चाकू, माचिस, ब्लेड सहित किसी भी प्रतिबंधित सामग्री के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी। परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर छपरा को सभी परीक्षा केंद्रों के 500 गज की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू करने का निर्देश दिया गया है। परीक्षा की निगरानी एवं शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय, सदर छपरा परिसर में जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाएगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06152-242444 रहेगा, जो परीक्षा के दिन सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। #BPSSC #SIExam #BiharPolice #Saran #Chhapra #BiharNews #ExamUpdate #KaawKaawNews

Chapra, Saran | Jul 11, 2026