*बिलासपुर पुलिस द्वारा 5.86ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार*
बिलासपुर पुलिस ने गरा फोरलेन सड़क पर एचपी टोल एंट्री बैरियर के नजदीक एक स्कूटी की जांच के दौरान लगभग 5.86 gram हेरोइन/चिट्टा बरामद किया। इस मामले में निम्नलिखित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. करण पुत्र रामपाल, निवासी गांव निहारखान बसला, डाकघर ब्रह्मपुखर, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 18 वर्ष।
2. शुभम पुत्र सोहन लाल, निवासी गांव ज्योरा (करोट), डाकघर डोभा, तहसील सदर, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, उम्र 24 वर्ष।
इस मामले में नशे की सप्लाई के स्रोत तथा आगे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने के लिए बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है।