बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी: सेवा का एक और सराहनीय प्रयास
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की ज़िम्मेदार महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका गुप्ता जी लगातार मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।
दिनांक 15 जुलाई 2026 को अपने निर्धारित दिन और समय पर उन्होंने अपने घर से स्वयं 10 पैकेट भोजन तैयार कर उपलब्ध कराए। इसके अतिरिक्त 2 पैकेट भोजन निषाद फर्नीचर की ओर से प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 12 पैकेट भोजन बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, उप शाखा प्रमुख (छिप्तहरी) अलीमुद्दीन तथा सदस्य नसीर खान को सौंपे गए।
सोसाइटी के सदस्यों ने यह भोजन जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक पहुँचाकर मानवता की मिसाल पेश की।
आपसे एक विनम्र अपील:
यदि आप भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के इस सेवा अभियान से जुड़ना चाहते हैं और भोजन, कपड़े या आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क करें:
📞 9451988451
📞 8318456975
इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है।
Banda, Banda | Jul 16, 2026