फायरिंग-लूटकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर पुलिस ने 5 जुलाई की लूट, फायरिंग और हत्या के मामले में फरार ₹25-25 हजार के इनामी बदमाश प्रवीण और बलराम को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। भरतपुर लाते समय आरोपी प्रवीण ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। वहीं बलराम भागते समय घायल हो गया। इससे पहले आरोपी महेश भी गिरफ्तार हो चुका है। अब वारदात में शामिल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और उनसे पूछताछ जारी है।
Weir, Bharatpur | Jul 10, 2026