(बलरामपुर)थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम चरनगहिया बेलहा में सड़क किनारे पर्दा लगाकर वीडियो देख रहे लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 07 लोग घायल हुए, उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार हेतु जिला मेमोरियल भेजा गया, उपचार के दौरान 03 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। शेष 04 घायलों का जिला मेमोरियल अस्पताल, बलरामपुर में उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में संलिप्त वाहन एवं चालक को हिरासत में लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बलरामपुर, उत्तर प्रदेश
Balrampur UP-47 Facebook for Creators