छछरौली क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर में 34 वर्षीय संजीव कुमार की करंट लगने से मौत हो गई है। करंट लगने के बाद उसे यमुनानगर के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजीव कुमार पिछले काफी समय से बिजली विभाग में ठेकेदार के पास बिजली का काम करता था और लाइन को ठीक करते समय उसे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई है। संजीव कुमार गांव इस्माइलपुर का रहने वाला था और उसके पास 2 बेटियां थीं।
Haryana, India | Oct 1, 2026