जबलपुर। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद एक शादीशुदा व्यापारी से कथित ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, ग्वारीघाट निवासी व्यापारी की अप्रैल 2025 में पूजा रैदास नाम की युवती से इंस्टाग्राम के जरिए पहचान हुई थी। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच संबंध बन गए।आरोप है कि बाद में युवती ने व्यापारी को केस में फंसाने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की मांग की। बातचीत के बाद ढाई लाख रुपये देने पर सहमति बनी। रकम लेने पहुंची युवती को पुलिस ने पकड़ लिया और उसके पास से ₹2.50 लाख नकद बरामद किए।पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ एक्सटॉर्शन की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूजा मूल रूप से शहडोल की रहने वाली बताई गई है और फिलहाल मदन महल क्षेत्र में रह रही थी।
Chhachhrauli, Yamuna Nagar | Sep 26, 2026