पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और उनके परिवार के साथ चल रही जुबानी जंग के बीच सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया गुरुवार को उचाना पहुंचे। यहां PWD रेस्ट हाउस में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले वीरेंद्र घोघड़िया ने चाय पर मुलाकात कार्यक्रम आयोजित किया।
इस दौरान गोकुल सेतिया ने बीरेंद्र सिंह और उनके बेटे बृजेंद्र सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर उन्हें उचाना नहीं आने की धमकी दे रहे थे। वह यहां रेस्ट हाउस में ही बैठे हैं, बताओ कहां आना है। जो लोग अपने परिवार और सर छोटूराम के नहीं हुए, वे कांग्रेस के कैसे हो सकते हैं। उनका प्रयास रहेगा कि वीरेंद्र घोघड़िया को दोबारा कांग्रेस में शामिल करवाया जाए। इसके लिए जरूरत पड़ी तो हाईकमान के सामने पैर पकड़कर भी प्रार्थना करेंगे।
Gokaran Setiaan Setia #sirsa #hisar #jind
#Jind #sirsasana