🚨 अम्बेडकरनगर के बरियावन बुलडोजर कांड में बड़ी कार्रवाई!
अकबरपुर थाना क्षेत्र के बरियावन बाजार में सड़क किनारे बने चार कमरों को बुलडोजर से गिराए जाने के मामले में अकबरपुर कोतवाल संतोष सिंह समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित पुलिसकर्मियों में कोतवाल संतोष सिंह, उपनिरीक्षक अजय राना, दीवान संतोष पाण्डेय और आरक्षी उपेन्द्र यादव शामिल हैं।
वहीं, पुलिस मामले में संदिग्धों से पूछताछ और CCTV फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
📍 बरियावन बाजार, अम्बेडकरनगर
आपके अनुसार इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल क्या है? कमेंट में अपनी राय बताएं।
#अम्बेडकरनगर #AmbedkarNagar #बरियावन #बरियावनबाजार #BulldozerAction Bulldozer अकबरपुर
Akbarpur, Ambedkar Nagar | Sep 22, 2026