हनीट्रैप केस की आरोपी के वकील ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल, सोमवार को कोर्ट में सुनवाई
थाने से भागने के मामले में आरोपी महिला को प्रोटेक्शन वारंट पर बाड़मेर कोर्ट में किया पेश। महिला के वकील राजेश विश्नोई का दावा—जमानती धारा में महिला को थाने से ही मिलनी चाहिए थी जमानत, पुलिस ने गलत तरीके से किया गिरफ्तार। थानाधिकारी समेत संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कोर्ट में दिया प्रार्थना पत्र, सोमवार को होगी सुनवाई। पूर्व सरपंच को हनीट्रैप में फंसाकर रुपए ऐंठने के आरोप में महिला को किया गया था गिरफ्तार, गिरफ्तारी के कुछ घंटों बाद गुड़ामालानी थाने से हो गई थी फरार। करीब 6 घंटे बाद पुलिस ने दोबारा पकड़कर थाने से भागने का अलग मामला किया था दर्ज। Rajasthan Police Balotra Police