
#संतकबीरनगर: भेला खर्ग कला में वृहद पौधरोपण अभियान, पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने दिया 'एक पेड़ मां के नाम' का संदेश !
संतकबीरनगर | भेला खर्ग कला में वृहद पौधरोपण अभियान
विकास खंड बेलहर कलां की ग्राम पंचायत भेला खर्ग कला में रविवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पौधरोपण कर "एक पेड़ मां के नाम" का संदेश देते हुए पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
🗣️ पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि "वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल भी करे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।"
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
🌿 पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल
🌿 जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) अरुण कुमार
🌿 खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) अमित सिंह
🌿 प्रभारी एडीओ (पंचायत) पंकज सिंह
🌿 ग्राम पंचायत सचिव राम प्रताप राय
🌿 प्रशासक प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता
🌿 पंचायत सहायक निशा कुमारी
🌿 के सी मिश्र , आलोक रंजन, सर्वेश सिंह एवं अजीत सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग
🌱 सभी उपस्थित लोगों ने पौधरोपण कर हरित वातावरण बनाने एवं पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। अधिकारियों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की भी अपील की।
#SantKabirNagar #BelharKala #BhelaKhargKala #EkPedMaaKeNaam #TreePlantation #Environment #SaafSandeshNews