सावन की पावन सोमवारी पर हरिहरधाम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों ने कतारबद्ध होकर गंगाजल व पवित्र जल से बाबा का अभिषेक किया। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की।
#Bagodar #SawanSomwar #HarHarMahadev #HariharDham