पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर, भूधर टोला गांव में संदिग्ध अवस्था मे एक युवक की मौत हो गई। मौत की घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु अनुमंडलीय अस्पताल दानापुर भेज दिया है। फिलहाल मनेर पुलिस मामले की जांच के लिए जुटी हुई है। मृतक की पहचान मनेर स्थित ब्यापुर-भूधर टोला गांव के रहने वाले कल्लू राय का 22 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार के रूप में की गई है। मनेर थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मौत का कारण पता किया जा रहा है। फिलहाल उसके शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा। #Deathyoungman #manerthana #patnapolice #Investigation
Maner, Patna | Jul 29, 2026