Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ

दिनारा के मनिहारी स्कूल में छत से गिरकर घायल छात्र की मौत, वाराणसी में इलाज के दौरान तोड़ा दम दिनारा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय मनिहारी में छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए कक्षा एक के छह वर्षीय छात्र प्रीतम कुमार की गुरुवार सुबह 11 बजे वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह मनिहारी गांव निवासी राम पुकार चौधरी का पुत्र था। बताया गया कि मंगलवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रीतम अन्य बच्चों के साथ विद्यालय की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान उसका इंस्ट्रूमेंट बॉक्स पहली मंजिल के बाहर बने छज्जे पर गिर गया। बॉक्स उठाने के प्रयास में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। गंभीर रूप से घायल बच्चे को पहले दिनारा पीएचसी, फिर सदर अस्पताल सासाराम और बाद में बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव गांव पहुंचने पर परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मृतक के दादा धरिक्षण चौधरी ने विद्यालय के शिक्षकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और प्रखंड प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी मधुरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर स्थिति शांत कराई तथा विद्यालय प्रशासन को बच्चों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। साथ ही मृतक छात्र के परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

Kargahar, Rohtas | Jul 10, 2026

MORE NEWS

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन

 सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

सूर्यपुरा में 18 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन पर कब्जा, प्रशासन ने कराई मापी और कराया सीमांकन सूर्यपुरा प्रखंड की सूर्यपुरा पंचायत के सूर्यपुरा मौजा में मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित तीन-तीन डिसमिल जमीन पर प्रशासन ने विधिवत कब्जा दिलाया। इस दौरान बिक्रमगंज के एसडीएम प्रभात कुमार की मौजूदगी में राजस्व अधिकारियों ने भूमि की मापी कर सीमांकन कराया तथा पिलर भी गड़वाए। जानकारी के अनुसार, अगस्त 2024 में बिहार सरकार द्वारा मुख्यमंत्री रैन बसेरा-2 योजना के तहत 18 भूमिहीन परिवारों को तीन-तीन डिसमिल आवासीय भूमि का पर्चा (लाल कार्ड) दिया गया था। उस समय भूमि की मापी और सीमांकन कर पिलर भी गाड़े गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था, जिससे लाभार्थियों को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। एसडीएम प्रभात कुमार ने बताया कि कुछ लोग भूमि पर अपना दावा करते हुए न्यायालय में मामला लंबित होने की बात कह रहे थे, लेकिन जांच के दौरान उनके दावे के समर्थन में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। सभी पहलुओं की जांच के बाद प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 18 लाभार्थियों को उनकी आवंटित भूमि पर कब्जा दिलाया और भविष्य में विवाद की संभावना को देखते हुए पुनः सीमांकन कर पिलर भी गड़वाए गए। अंचलाधिकारी गोल्डी कुमारी ने बताया कि अगस्त 2024 में सभी भूमिहीन परिवारों को आवासीय बस्ती के लिए तीन-तीन डिसमिल भूमि का पर्चा दिया गया था। उस समय भी भूमि की मापी और सीमांकन कराया गया था, लेकिन विवाद करने वाले लोगों ने सीमांकन के पिलरों को उखाड़कर फेंक दिया था। शुक्रवार को दोबारा मापी और सीमांकन कर सभी 18 भूमिहीन परिवारों को उनकी आवंटित भूमि पर विधिवत कब्जा दिला दिया गया। भूमि प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में फुलपतो देवी, मंझारो देवी, कुरैश खातून, कविता देवी, आशा देवी, सोनाझारी देवी, पिंटू कुमार, किरण देवी, भागीरथी देवी, सैंया देवी सहित कुल 18 लाभार्थी शामिल हैं।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा

 राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

सूर्यपुरा में राजकीय महाविद्यालय का एसडीएम ने किया निरीक्षण, उद्घाटन की तैयारियों का लिया जायजा राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन कार्यक्रम से एक दिन पहले बुधवार शाम अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात कुमार एवं देव मदन राय ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल, मंच, बैठक व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा तथा अन्य आवश्यक तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को उद्घाटन समारोह को व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूरी करने तथा आगंतुकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार को राजकीय महाविद्यालय, सूर्यपुरा के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है और कार्यक्रम को लेकर अंतिम तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महाविद्यालय परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया।

Kargahar, Rohtas | Jul 14, 2026