जनपद पंचायत सोहागपुर की अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल के नेतृत्व में आयोजित जनकल्याण शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। इस दौरान लाड़ली लक्ष्मी योजना से जुड़ी बालिकाओं एवं विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती हीरावती कोल ने कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाएं समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें और अन्य पात्र लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करें, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।
शिविर में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
#शहडोल #12YearsOfSeva