ACCIDENT : समस्तीपुर में तेज रफ्तार हाइवा का कहर ! स्कूल बस चालक की सड़क पार करते समय कुचलकर दर्दनाक मौत
बिहार के समस्तीपुर जिले में NH-28 पर गंगापुर के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ट्रक ने प्राइवेट स्कूल के बस ड्राइवर को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब चालक सुबह अपने घर से स्कूल बस लाने के लिए निकले थे. मृतक की पहचान मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है, जो सरायरंजन के हरसिंहपुर मोहली गांव के निवासी मोहम्मद गुलाब रसूल के पुत्र थे.
मोहम्मद अयूब हरपुर एलोथ स्थित एक निजी स्कूल की बस चलाते थे. सुबह वह ऑटो पकड़कर गंगापुर पहुंचे और जैसे ही गाड़ी से उतरकर सड़क पार (रोड क्रॉस) कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
#SamastipurNews
#BiharNews
#accident
#death