किशनगंज: राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल एवं भूमिहीन परिवारों को वासभूमि का पर्चा प्रदान किया।बैठक में सांसद डॉ जावेद आजाद,विधायक कमरूल हुदा, डीएम नवीन कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे ।
Dilip Jaiswal BJP Bihar Samrat Choudhary