Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर देवघर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर। देवघर:–इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) देवघर की ओर से 1 जुलाई 2026 राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पुराने सदर अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में पल्स, ब्लड प्रेशर, बॉडी मास इंडेक्स, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बोन मिनरल डेंसिटी (हड्डी की जांच), ईसीजी सहित कई महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को यथासंभव दवाएं उपलब्ध कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए चिकित्सकों द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। आईएमए ने अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिकों से इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। इसकी विस्तृत जानकारी IMA के सचिव डॉ. संजय कुमार ने दी। #Deoghar #IMADeoghar #DoctorsDay #HealthCamp #SeniorCitizens #FreeHealthCheckup #Jharkhand #KhabarDeogharLive

Deoghar, Deoghar | Jun 28, 2026