Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं का 01 सितम्बर से आवासीय प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 100 स्थान उपलब्ध आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त आगामी 01 सितम्बर 2026 से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2027 एवं अन्य समकक्ष परीक्षाओं का 06 माह अवधि का आवासीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। सहायक संचालक पि.वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण भिण्ड से प्राप्त जानकारी अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 100 स्थान उपलब्ध हैं, जिसमें से 80 स्थान पिछड़ा वर्ग हेतु एवं 20 स्थान अल्पसंख्यक वर्ग हेतु उपलब्ध हैं। उम्मीदवारों का चयन स्नातक स्तर पर प्राप्त अंक के आधार पर संकायवार मेरिट बनाकर किया जाएगा। यह प्रशिक्षण माह सितम्बर 2026 से प्रारंभ होकर 06 माह की अवधि का होगा। प्रशिक्षण अवधि में कक्षा में नियमित उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को नियमानुसार रूपये 350/- मासिक की दर से शिष्यावृत्ति देय होगी। आवेदन हेतु विस्तृत विज्ञापन प्रवेश हेतु नियम शर्तें एवं आवेदन पत्र का प्रारूप विभागीय वेवसाईट www.bcwelfare.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। आवेदन पत्र कार्यालय संचालक, राज्य स्तरीय रोजगार एवं प्रशिक्षण केन्द्र, (पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण) पुलिस रेडियो मुख्यालय के सामने, भदभदा रोड, भोपाल-462003 के पते पर अथवा ई-मेल dir.setc@mp.gov.in पर प्रेषित करना सुनिश्चित करें। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP Department of Backward Class and Minority Welfare, Madhya Pradesh #भिण्ड #Bhind

Bhind, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026